Skip to main content

इस मंदिर में जाने पर इंसान बन जाते है पत्थर, खोज की तो उड़ गए होश






अहमदाबाद : आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बता रहे हैं जहां शाम होते ही मंदिर के पट बंद हो जाते है.

ये मंदिर राजस्थान के बाड़मेर से 30 कि.मी दूर किराड़ू नाम के गांव में स्थित है जो देशभर में फेमस है. इस गांव में एक किराड़ू नाम का मंदिर है जिसकी एक अनोखी ही कहानी है. इस मंदिर के नाम पर ही गांव का नाम पड़ा है. ऐसा कहा जाता है कि 11वी शताब्दी में किराड़ू परमार वंश राजधानी थी लेकिन अब इस जगह के चारों ओर बस सन्नाटा भी पसरा हुआ है. जब भी किराड़ू की बात की जाती है तो क्षेत्र के रहने वाले लोगों के चेहरे पर दहशत पसर जाती है.

ऐसा कहा जाता है कि किराड़ू मंदिर ऐतिहासिक श्रापित मंदिरों में से एक है. किराड़ू मंदिर के बारे में कई किस्से-कहानियां कही जाती हैं और जो भी इस मंदिर की सच्चाई जानता है वो हैरत में पड़ जाता है. क्षेत्र के रहवासी इस मंदिर के बारे में अपशकुनों और श्रापों की बातें बताते हैं. लोगों की माने तो इस मंदिर के बाहर एक बड़ा सा पत्थर रखा हुआ है. कहा जाता है कि ये पत्थर कोई असल पत्थर नहीं बल्कि एक कुम्हारिन है जो श्राप के कारण पत्थर बन गई. शाम होते ही इस मंदिर में सभी वास्तुकलाओं पर ताला लग जाता है और जैसे ही शाम होती है सभी इंसान इस मंदिर से दूर चले जाते हैं.

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि जो भी इंसान सूरज ढलने के बाद इस मंदिर में रुकता है वो पत्थर बन जाता है. वहीं लोगों का तो ये भी कहना है कि ये मंदिर के आसपास जो भी पत्थर पड़े हुए हैं वो सब एक समय में इंसान थे. 19वी शताब्दी में तो इस क्षेत्र में भूकंप भी आया था जिसके बाद इस मंदिर में काफी ज्यादा नुक्सान हुआ था और इसका रख-रखाव ठीक से नहीं हो पाया था. इस मंदिर में सिर्फ विष्णुऔर सोमेश्वर भगवान ठीक हालत में हैं.

मंदिर की सच्चाई के बारे में जानने के लिए पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने भी मंदिर की बालकनी में घोस्ट मशीन यानी इलेक्ट्रो मैग्नेटिक फील्ड को मापने वाला उपकरण रखा था तो इसमें ये पाया गया कि इस मंदिर में इंसानों के अलावा दूसरी ताकत भी मौजूद है. हालांकि इस नकारात्मक ऊर्जा के बारे में अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...