Skip to main content

राजस्थान चुनाव: क्या मांडलगढ़ में उपचुनाव का नतीजा दोहराएगी कांग्रेस?





राजस्थान में चुनावी शंखनाद हो चुका है मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे की  गौरव यात्रा, मेवाड़ और मारवाड़ में खत्म करने के बाद अब बीकानेर संभाग में चुनावी यात्रा कर रहीं हैं. तो वहीं कांग्रेस भी मुख्यमंत्री राजे को घेरने के लिए संकल्प रैलियां कर रही हैं.

भीलवाड़ा जिले में कुल 7 विधानसभा सीट- मांडल, सहाड़ा, भीलवाड़ा , शाहपुरा, जहाजपुर, मांडलगढ़ और आसींद हैं. जिसमें जहाजपुर सीट और मांडलगढ़ सीट पर कांग्रेस और बाकी की सभी 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. 

भीलवाड़ा की मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र संख्या 183 एक सामान्य सीट है. 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 340999 है, जिसका 91.79 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 8.21 प्रतिशत हिस्सा शहरी है. कुल आबादी का 18.18 फीसदी अनुसूचित जाति और 12.88 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं. 2017 की वोटरलिस्ट के अनुसार यहां मतदाताओं की संख्या लगभग ढाई लाख है और 269 पोलिंग बूथ हैं.

मांडलगढ़ के जातिगत समीकरण की बात करें तो ब्राह्म्ण जाति के मतदाता सबसे ज्यादा है, यहां पर करीब 35 हजार ब्राह्म्ण मतदाता हैं, उसके बाद धाकड़ समाज के मतदाता करीब 25 से 30 हजार. मुस्लिम मतदाता भी करीब 20 हजार हैं.

2018 उपचुनाव का परिणाम

मांडलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के बाद 2017 में उपचुनाव हुएं जिसमें कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने बीजेपी प्रत्याशी शक्ति सिंह हाड़ा को 19974 वोटों से करारी शिकस्त दी. कांग्रेस के विवेक धाकड़ को  70143 वोट मिले वहीं बीजेपी उम्मीदवार शक्ति सिंह हाड़ा को 57169 वोट मिले. कांग्रेस के बागी हुए गोपाल मालवीय भी चुनाव मैदान में थे, जिन्हें 40470 वोट मिले थें

2013 विधानसभा उपचुनाव का परिणाम

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की कीर्ति कुमारी ने कांग्रेस के विवेक धाकड़ को 18540 वोटों से पराजित किया था. बीजेपी की कीर्ति कुमारी को 83084 और कांग्रेस के विवेक धाकड़ को 64544 वोट मिले थें.

2008 विधानसभा उपचुनाव का परिणाम

साल 2008 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप कुमार सिंह ने बीजेपी की कीर्ति कुमारी को 1488 मतों से शिकस्त दी थी. कांग्रेस के प्रदीप कुमार सिंह को 35675 और बीजेपी की कीर्ति कुमारी को 34187 वोट मिले थें.

 



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...