Skip to main content

.जब भारत बंद में कांग्रेसियों ने लगाए 'मोदी जिंदाबाद' के नारे!






 पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के खिलाफ सोमवार कोकांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने भारत बंद बुलाया. इस दौरान विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन करते दिखे, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारीबाजी भी हुई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी रामलीला मैदान से प्रधानमंत्री मोदी पर भी जमकर हमला बोला.

इस बीच सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर पक्ष-विपक्ष की जंग चल रही है. भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत बंद के दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 'नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद' और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए.

बीजेपी के अकाउंट के अलावा इस वीडियो को कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी साझा किया. बता दें कि सोमवार को भारत बंद के दौरान सड़क के अलावा सोशल मीडिया पर भी लड़ाई चल रही थी. ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है.

...जब कांग्रेस ने पकड़ी बीजेपी की गलती!

सोमवार को सोशल मीडिया पर चूक सिर्फ कांग्रेस से नहीं हुई बल्कि बीजेपी से भी हुई. बीजेपी ने सोमवार को यूपीए-एनडीए में पेट्रोल-डीज़ल के दाम के अंतर को समझाया. लेकिन खुद ही फंस गई. दरअसल जो ग्राफ जारी किया गया उसके कुछ ऐसे मायने निकले कि बीजेपी को जवाब देना मुश्किल हो गया. 

BJP अपने ट्वीट में दिखाना चाह रही थी कि पेट्रोल-डीजल के दाम में फीसदी के मुताबिक उनके कार्यकाल में कम बढ़ोतरी हुई है लेकिन कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए दिखाया कि उनके राज में अंतरराष्ट्रीय दाम कितने थे और अब कितने हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...