Skip to main content

राजस्थानः कोटा में दिनदहाड़े फायरिंग, पुलिस कांस्टेबल पर आरोप










राजस्थान के कोटा शहर में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में दिनदहाड़े फायरिंग हो गई जिसमें एक शख्स घायल हो गया. इस गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई. फायरिंग में कोटा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का नाम सामने आया है. हालांकि उसके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है.

वारदात कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र की है. फायरिंग में घायल हुए शख्स ने जमीन के सौदे को लेकर पुलिस अधिकारियों पर भी कई संगीन आरोप लगाए हैं. घायल अभिषेक शर्मा उर्फ गोल्डी के अनुसार वह अपने एक साथी के साथ मंदिर के पास बैठा था. तभी कोटा पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र मलिक ने उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया.

इस दौरान कुछ बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग से घबरा कर गोल्डी और उसके साथी ने पास की नहर में छलांग लगा दी. नहर में पानी कम होने की वजह से गोल्डी के सिर और हाथ में भी चोट लग गई. बदमाशों ने पास खड़ी गोल्डी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी.

सूचना मिलने पर गुमानपुरा और नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल गोल्डी को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोल्डी ने बताया कि उसका जमीन को लेकर एक विवाद चल रहा है जिसमें हेड कांस्टेबल रवींद्र मलिक उसे धमका रहा है. उसी हेड कांस्टेबल ने बीजेपी नेता असलम शेरखान उर्फ चिंटू और उसके गुर्गों से फायरिंग करवाई है.

घायल का आरोप है कि हेड कान्स्टेबल मलिक उसे जान से मारना चाहता है. साथ ही घायल ने पुलिस के कुछ अधिकारियों पर भी कई संगीन आरोप लगाए. फिलहाल पुलिस को मौके से गोलियों के खोखे मिले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है.

नयापुरा थाने के एसएचओ विजय शंकर शर्मा ने बताया कि फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी. इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे अस्पताल पहुंचा दिया गया है. अभी उससे पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी. प्रथम दृष्टया प्रॉपर्टी विवाद का मामला सामने आ रहा है. जिस व्यक्ति के ऊपर फायरिंग हुई उसे गोली नहीं लगी है, लेकिन उसे चोटें आई हैं. पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...