Skip to main content

पाकिस्तान ऑन सेलः कर्ज चुकाने के लिए क्या-क्या बेचेगा ये देश?





हेलीकॉप्टर सेल में बिक रहा है. कारें सेल में बिक रही हैं. पीएम हाउस की कीमती चीजों पर सेल लगी है. तो सरकारी ज़मीन भी सेल में बिक रही है. और तो और भैंसों तक को सेल में बेचा जा रहा है. जी नहीं ये कोई फेस्टिव ऑफऱ नहीं है. बल्कि पाकिस्तान का ताज़ा सच है. क्योंकि पाकिस्तान को कंगाली से उबारने के लिए यहां हर उस चीज को बेचने का सिलसिला चल पड़ा है जिससे ख़जाने में कुछ पैसे आ सकें. ताकि उन पैसे से सरकार चल सके. पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि जिस पाकिस्तान के सिर पर अरबों का कर्ज है वो इन छोटी-मोटी सेल से आखिर कितने पैसे कमा लेगा?

बिक रहे हैं PM हाउस के लग्ज़री आइटम

पाकिस्तान में सेल लगी है. 102 सरकारी गाड़ियों की नीलामी. सरकारी भैंसें भी सेल पर हैं. भैंस के बाद हेलीकॉप्टर बेच रही है पाक सरकार. रेलवे की ज़मीन की भी नीलामी. पीएम हाउस से भी पैसे कमाएंगे इमरान. पीएम हाउस के लग्ज़री आइटम की भी नीलामी हो रही है. पाकिस्तान अपनी पैदाइश के बाद से अब तक के सबसे बुरे माली दौर से गुज़र रहा है.

कर्ज में डूबा है पाकिस्तान

पिछले 70 सालों में पाकिस्तान ने खुशहाली की बजाए पड़ोसी मुल्क हिंदुस्तान को नीचा दिखाने के लिए इतने बम-बारूद और आतंक खरीद डाले कि अब मुल्क को पटरी पर वापस लाने के लिए कर्ज भी कर्ज पड़ रहे हैं. लिहाज़ा कंगाली की दहलीज पार कर चुके पाकिस्तान को बचाने के लिए अब भैस, कार, चॉपर, सरकारी बंगले और सरकारी जमीन की सेल लगानी पड़ रही है.

कंगाल देश के पीएम की लग्जरी कारें

एक.. दो.. नहीं.. महंगी गाड़ियों का पूरा जखीरा है. ये वो कारें हैं, जिस पर सवार होकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों ने ऐश की ज़िंदगी जी. इन गाड़ियों के अंदर ही मुल्क की किस्मत लिखने वाले कई फैसले हुए. बीएमडब्लू, मर्सडीज़, लैंड क्रूजर. आप बस नाम लीजिए. कारों के इस अस्तबल में आपको एक से एक कार मिलेगी. वो भी बुलेट फ्रूफ. हथियारों से लेस. ये कार नहीं चलते फिरते टैंक हैं. जिन पर ना गोलियों का असर होता है. ना बम का. सब कारे आलीशान हैं. इनमें से तो कई ऐसी हैं. जिनका इस्तेमाल तक नहीं हुआ. अंदर का इंटीरियर देखेंगे. तो आपको पता चलेगा कि कंगाल पाकिस्तान के हुक्मरानों ने गरीब जनता के पैसे पर कितनी ऐश काटी है.

पीएम हाउस में कारों की निलामी

17 सितंबर को इस्लामाबाद में इन महंगी गाड़ीयों की नीलामी शुरू हुई. 102 कारों में से 70 कार पहले ही दिन बिक गईं. इसमें कई बुलेट प्रूफ कारें भी थीं. महंगी गाड़ियों को बेचकर जो पैसा मिलेगा. उससे सरकारी खजाने को भरा जाएगा. जो खाली हो चुका है. महज कुछ कारें बेचकर पाकिस्तान का खर्च तो चुकता नहीं होगा. लेकिन पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमराम खान की इमेज जरूर चमक जाएगी.

ऊंची कीमतों पर बेची गईं PM की कारें

नीलामी में सभी कारों को मार्केट रेट से ज्यादा पर बेचा गया. इसमें 8 बुलेटप्रूफ बीएमडब्लू हैं. तीन 5000 सीसी की SUV, दो 3000 सीसी की SUV और चार मर्सिडीज के लेटेस्ट मॉडल की कार शामिल हैं. नीलामी के लिए जो 102 महंगी कारें रखी गई हैं. उनमें से 40 टोयोटा कारें, 28 मर्सिडीज, 8 BMW, 5 मित्सुबिशी, 2 लैंड क्रूजर और 2 जीप शामिल हैं. कार खरीदने वाले को मौके पर 10 फीसदी रकम चुकानी पड़ी. नीलामी का आलम ये था कि जिन कारों की बाजार में 22 लाख भी कीमत नहीं थी. उसे 55 लाख तक में बेचा गया. इन गाड़ियों में 1994 से लेकर 2018 मॉडल तक की गाड़ियां शामिल हैं.

सुविधाओं से PM इमरान का इनकार

कश्मीर का दम भरने वाले पाकिस्तान के पास समस्याओं का अंबार है. सिर से पांव तक पाकिस्तान कर्ज में डूबा है. इसलिए नए प्रधानमंत्री ने कम खर्च की मुहिम छेड़ दी है. एक प्रधानमंत्री को मिलने वाली सारी सुविधाओं को लेने से इमरान खान ने इनकार कर दिया है.

सेल में पीएम हाउस की भैंसें

इन चमचमाती गाड़ियों का जखीरा ये बताता है कि पाकिस्तान में हुक्मरानों को बढ़ते कर्ज और कंगाली से कोई लेना देना नहीं था. आप सोचिए अगर किसी मुल्क के प्रधानमंत्री को कर्च चुकाने के लिए गाड़ियों बेचनी पड़ीं. तो उस मुल्क में हालात आपातकाल जैसे ही हो सकते हैं. अभी नंबर इन लग्जरी गाड़ियों का है. आगे-आगे पाकिस्तान में बहुत कुछ नीलाम होने वाला है. यहां तक कि पीएम हाउस की भैंसें भी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...