पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को बंद के दौरान राजसमंद जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी ही आपस में भिड़ गए. वहीं कोटा में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गई. दोनों ही स्थानों पर लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया. भीलवाड़ा में व्यापारी और बंद समर्थकों के बीच विवाद हो जाने के बाद व्यापारी से मारपीट कर दी गई. इससे आक्रोशित होकर व्यापारियों ने अपनी बंद दुकानों को भी खोल दिया.
राजसमंद में कांग्रेसियों के आपस में भिड़ने की घटना महेश नगर में हुई. वहां बंद कराने के दौरान नगरपालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और एक युवा नेता के बीच विवाद हो गया. विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की तरफ से लात घूसे चले. बाद में अन्य नेताओं और लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया....