Skip to main content

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज भारत बंद, सोनिया कर सकती हैं अगुवाई









पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. खबर है कि इस बार भारत बंद की अगुवाई यूपीए की चेयरपर्सनसोनिया गांधी करेंगी. कांग्रेस का दावा है कि उन्हें 21 दलों का समर्थन है. कांग्रेस का कहना है कि बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा नहीं होगी. बंद का समर्थन करने वाले दलों में सपा, बसपा, डीएमके समेत 21 दल हैं. कर्नाटक सरकार ने बंद के चलते कल सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है. सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी. इधर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के इस बंद से किनारा कर लिया है.

कांग्रेस कल सुबह 8 बजे राजघाट पर धरना देगी. इस दौरान प्रदर्शन में सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी शामिल होने की संभावना है. भारत बंद से कई चीजों को बाहर रखा गया है. इसमें दवा की दुकान अस्पताल और एंबुलेंस को राहत दी गई है, ताकि मरीजों और तीमारदारों को किसी तरह की समस्या न हो.

कांग्रेस की मांग- GST में लाएं पेट्रोल-डीजल

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आज कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि चार साल में पेट्रोल पर 211.7% और  डीजल पर 443% एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है. मई 2014 में पेट्रोल पर 9.2 रुपये एक्साइज लगता था और अब 19.48 रुपये लगता है. वहीं मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपये एक्साइज था, जबकि अब 15.33 रुपये लगता है. सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाए. ऐसा हुआ तो कीमतें 15-18 रुपये तक कम होंगी. इससे बाकी चीजों की मंहगाई भी कम होगी. सरकार ने पिछले चार साल में एक्साइज ड्यूटी से 11 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं. कांग्रेस की मांग है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाया जाए जिससे तेल के दामों में 15 से 18 रूपये तक गिर सकते हैं.

शिवसेना ने किया किनारा

बीजेपी की सहयोगी शिवसेना भी महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है. हालांकि शिवसेना ने बंद से खुद को अलग किया है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि जब महंगाई काबू से बाहर होती है वो हमेशा सड़कों पर उतरते हैं. इस भारत बंद के बहाने विपक्ष की ताकत का भी एहसास हो जाएगा.

CTI ने भी बंद का किया विरोध

चैम्बर ऑफ ट्रेड इंडस्ट्री (CTI ) ने कहा कि वो  पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के पूरी तरह खिलाफ है और विपक्ष के इस मुद्दे का समर्थन करता है. लेकिन दुकानें बंद करने के समर्थन में नहीं है, क्योंकि त्यौहार का सीजन है और व्यापारी पहले ही मंदी की मार झेल रहा है.

राज ठाकरे सक्रिय भागीदारी

राज ठाकरे की मनसे ने रविवार को कहा कि वह बंद में हिस्सा लेगी. ठाकरे ने एक बयान में कहा कि मनसे केवल बंद में हिस्सा ही नहीं लेगी, बल्कि सक्रिय भागीदारी भी करेगी.

सीपीआई नेता अतुल अंजान ने तेल के बढ़ते दामों के बहाने मोदी सरकार पर बड़े सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति फेल है. प्रधानमंत्री के सारे दावे झूठे निकल रहे हैं.

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी तेल की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर करारा हमला किया, पुनिया ने बताया कि यूपीए सरकार में क्रूड ऑयल की कीमतें क्या थीं, और उस वक्त देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें क्या थीं और मोदी सरकार में क्रूड ऑयल की कीमतें क्या हैं, और पेट्रोल डीजल देश में कितने में बिक रहा है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...