Skip to main content

अमित शाह ने बताया फॉर्मूला, ऐसे आसानी से BJP जीत जाएगी 2019 का चुनाव






साल 2019 के लोकसभा चुनाव और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए शनिवार से बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक शुरू हो गई. पहले दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव आसानी से जीतने का फॉर्मूला बताया.

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के अन्य दिग्गज नेता शामिल रहे. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पहली बार हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक की जानकारी देने के लिए रक्षामंत्री सीतारमण को मैदान में उतारा गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शनिवार की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों की जानकारी दी. रक्षामंत्री ने बताया कि बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करने के साथ ही केरल बाढ़ और एनआरसी समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी.

अमित शाह ने कहा, '19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, जहां हम आसानी से चुनाव जीत जाएंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना जैसे राज्यों में हम दूसरे नंबर पर हैं. इन राज्यों में एंटी-इनकंबेसी का फायदा बीजेपी को मिलेगा. साथ ही हम आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, 'साल 2019 का लोकसभा चुनाव मोदी सरकार की उपलब्धियों और हमारे संगठन की शक्ति के आधार पर लड़ा जाएगा. हम इस तरह से NRC को लागू करेंगे कि एक भी घुसपैठिया भारत में नहीं आ पाएगा.'

चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आयोजित इस बैठक में अमित शाह ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद देश की राजनीति में जो रिक्तता आई है, उसको भरना संभव नहीं है.'

इस दौरान शाह ने विपक्ष के महागठबंधन को झूठ पर आधारित गठबंधन बताया और कार्यकर्ताओं से अपील कि इसका सच देश की जनता तक ले जाएं. बीजेपी अध्यक्ष ने अपने भाषण में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की. शाह ने पार्टी के कार्यकर्ता से कहा कि वो अर्थव्यवस्था को लेकर 'पी चिदंबरम एंड कंपनी' द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को तथ्यों के आधार पर चुनौती दें.

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार के अच्छे कामों को लोगों के सामने लेकर जाएं. एक तरफ जहां बीजेपी 'मेकिंग इंडिया' में लगी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस 'ब्रेकिंग इंडिया' में लगी है. दो दिन तक चलने वाली इस बैठक में बीजेपी 2019 के आम चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर मंथन कर रही है.

इसके साथ ही एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के मसले पर भ्रम की स्थिति से निपटने समेत अन्य पर भी चर्चा होगी. वामपंथी विचारधारा के लोगों को गिरफ्तार किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी इसमें राजनीति नहीं कर रही है और मामले की कार्रवाई करने पर महाराष्ट्र सरकार की सराहना करती है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...