Skip to main content

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल से, तय होगी 2019 की दिशा



 शनिवार से दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी कीबैठक शुरू होगी. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक के पहले दिन सुबह  10 बजे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों और राज्यों के अध्यक्ष व संगठन महामंत्री से चर्चा करेंगे. इस चर्चा के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में बातचीत होगी और आगे का एजेंडा तय किया जाएगा. मीडिया से बात करते हुए पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यह जानकारी दी.

उन्‍होंने आगे बताया कि शनिवार शाम तीन बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मुख्‍य बैठक शुरू होगी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का भाषण होगा. इस भाषण में आने वाले 3 राज्यों के चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की दशा-दिशा तय होगी. बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास किए जाएंगे. वहीं दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे.

पार्टी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक है. ऐसे में बैठक में वाजपेयी जी को याद किया जाना स्वाभाविक है. हालांकि अटल जी काफी समय से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं आ पा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी उपस्थिति का एहसास रहता था.

इन मुद्दों पर भी होगी बात

बैठक में केंद्र की उपलब्धियों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी. पार्टी के सूत्रों का कहना है कि बैठक में हर राज्य के अध्यक्षों की तरफ से राज्य का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा.  इसके अलावा बैठक में सरकार की उपलब्धियों, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास, दो करोड़ ग्रामीण आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खुले में शौच मुक्त गांव और इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में हुई बढ़ोतरी पर चर्चा होगी.

देश भर में SC/ST एक्ट में संशोधन के बाद जो हालात बने हैं उसपर इस बैठक ने अहम तरीके से चर्चा की जाएगी.  पार्टी कार्यसमिति की बैठक में इस मसले पर बड़ी रोडमैप तैयार करेगी.  पार्टी तय करेगी कि इस मसले पर विपक्ष को किस तरीके से जवाब देना है और जो भ्रम की स्थिति खड़ी हुई उससे किस तरीके से निपटा जाए.  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी एनआरसी को लेकर भी बड़े पैमाने पर चर्चा करने जा रही है.

नवजोत सिंह सिद्धू पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह कांग्रेस के ऐसे नेता हैं जो अपने प्रधानमंत्री का अपमान करते हैं. वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं. उन्‍होंने कांग्रेस से सफाई मांगी है कि यह नवजोत सिंह सिद्धू का बयान है या कांग्रेस या राहुल गांधी का बयान है. उन्‍होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को भी इस पर सफाई देनी चाहिए.

दरअसल, सिद्धू ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने सिख गुरु, गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने की इच्छा जताई है. इसके लिए सिद्धू ने इमरान खान की तारीफ की. इस बारे में खुशी जताते हुए सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान करतारपुर साहिब कॉरिडोर गुरु नानक जी के 550वें प्रकाश पर्व पर खोलने के लिए तैयार हो गया है. पंजाब के लोगों के लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती.'

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...