Skip to main content

2014 से 2018: जानिए चार साल में कितनी बढ़ गई PM मोदी की संपत्ति




प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोमवार को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया. मौजूदा समय में उनके पास करीब 2.28 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में करीढ़ डेढ़ करोड़ की संपत्ति थी. अब चार साल के बाद मोदी की संपत्ति में करीब 75 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा दायर किया था. उस आधार पर 2014 और 2018 में प्रधानमंत्री की संपत्ति में कितना अंतर आया है यहां समझें...

- 2014 में मोदी के पास कुल चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 51 लाख 57 हजार 582 रुपये की थी. आज 2018 में करीब 2.28 करोड़ रुपये हैं.

- 2014 में मोदी के पास कैश 29 हजार रुपये था. आज 2018 में मोदी के पास कैश 48 हजार 944 रुपये है.

- 2014 में पोस्टल सेविंग में 4,34,031 रुपये था. आज 2018 में SBI बैंक में कुल 11,29,690 रुपये जमा हैं.

- 2014 में फिक्स डिपोजिट 44,23,383 रुपये था. आज 2018 में 1,07,96,288 डिपोजिट है.

- 2014 में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड डिपॉजिट 20 हजार रुपये की थी. आज 2018 में भी 20 हजार रुपये ही हैं.

- 2014 में गोल्ड ज्वैलरी 1 लाख 35 हजार की थी. आज 2018 में 1 लाख 38 हजार रुपये की है.

- 2014 में ब्याज के रूप में रिफंड आया कुल 1,15,468 रुपये. आज 2018 में 1,59,281 रुपए LIC के रूप में है.

प्रधानमंत्री के नाम पर कोई भी दुपहिया, फोर व्हीलर वाहन रजिस्टर्ड नहीं है. जब से मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है तब से उन्होंने कोई नया सोना नहीं खरीदा है.

अगर प्रधानमंत्री की कुल चल-अचल संपत्ति की बात करें तो ये लगभग 2.28 करोड़ रुपये की है. इसमें लगभग एक करोड़ 28 लाख रुपये की चल और गांधीनगर में कुछ अचल संपत्ति है. प्रधानमंत्री ने 2002 में एक लाख रुपये की कीमत से 3531.45 स्क्वायर फीट की संपत्ति भी खरीदी थी.


Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...