Skip to main content

रैली की भीड़ से 20 KM तक जाम, गहलोत को बाइक पर लेकर पहुंचे पायलट






रा जस्थान के करौली में कांग्रेस ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी सभा कर अपनी ताकत का एहसास कराया है. रैली में भीड़ इतनी उमड़ी कि कांग्रेस महासचिवअशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट जनता के बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे. हर तरफ 20 किलोमीटर तक का जाम लगा हुआ था, तब पायलट ने एक कार्यकर्ता से मोटरसाइकिल मांगी और गहलोत को बैठाकर सभा स्थल तक पहुंचे.

करौली के त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित रैली में भारी भीड़ के कारण लोगों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी. स्टेडियम के बाहर भी हजारों लोगों की भीड़ का जमावड़ा बना रहा. वहीं सड़क पर हजारों वाहनों के कारण जाम की स्थिति रही, जिससे अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया. 6 घंटे देरी से पहुंचे कांग्रेस नेताओं को 15 किमी पहले अपने वाहन छोड़ने पड़े.

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर चुनाव जीता है. कांग्रेस ने हार को विनम्रता से स्वीकार किया, लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बहुमत का सम्मान नहीं किया. गहलोत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कांग्रेस को जिताने का संकल्प लेकर जाएं. टिकट एक को ही मिलता है, कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद उस उम्मीदवार को जिताने में जुट जाएं.

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि करौली में अब तक कई राजनीतिक दलों की सभाएं हुई हैं, लेकिन कांग्रेस की संकल्प रैली अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सभा बन गई है. पायलट ने कहा कि भाजपा ने लोगों को लड़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को इतना बहुमत दीजिए कि दिल्ली की सरकार भी हिल जाए.

सचिन पायलट ने सीएम राजे पर पलटवार करते हुए कहा, 'वो मेरे बारे में बोलती हैं कि सचिन नौसिखिया है. वसुंधरा जी मेरे से बड़ी हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं. लेकिन राजनीति के अखाड़े में पटखनी देने में कोई कसर नहीं छोडूंगा. लोकतंत्र में राजा, राजघरानों से नहीं किसानों की कोख से पैदा होते हैं. मैं किसान परिवार से आता हूं, वो राजघराने से आती हैं. उन्होंने वसुंधरा राजे पर महलों में रहकर फरमान जारी करने के भी आरोप लगाए.

कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने

करौली में मंगलवार को आयोजित हुई कांग्रेस की संकल्प रैली में सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी उभरकर आई. जब सपोटरा विधायक रमेश मीणा मंच से बोल रहे थे, तब कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष अलका मीणा के समर्थकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और रमेश मीणा के खिलाफ नारेबाजी की. आरोप है कि इसके बाद रमेश मीणा के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने वाले अलका मीणा के समर्थकों के साथ मारपीट भी की, जिसमे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरकेश मीणा सहित एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं. वहीं हरकेश मीणा को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुटबाजी का मामला सभा के बाद चर्चा का विषय बना रहा.

सवर्ण समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

एससी-एसटी एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण और ओबीसी वर्ग के लोगों पर आज हिंडोन के चौपड़ सर्किल पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गुस्से में हमला बोल दिया. दोनों पक्षों के बीच चल रहे झड़प को रोकने के प्रयास करते वक्त एक पुलिसकर्मी भी सिर पर पत्थर लगने से घायल हो गया. करौली में आयोजित संकल्प रैली में पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के काफिले को सवर्ण समाज और ओबीसी वर्ग के लोगों ने काले झंडे दिखाकर एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...