Skip to main content

अब कांग्रेस ने किया 10 को भारत बंद का ऐलान






एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सर्वणों के भारत बंद के बाद अब कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने के लिए 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है.

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार को जगाने के लिए और देश भर के लोगों के आक्रोश की भावना खयाल रखते हुए पार्टी ने 10 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है. यह भारत बंद सुबह 9 बजे से दिन में 3 बजे तक जारी रहेगा, जिससे आप लोगों को परेशानी न हो.

सुरजेवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतें कम होने के बावजूद देश में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के पार चला गया. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर करीब 11 लाख करोड़ रुपये कमाया, वो किसकी जेब में गया, सरकार आज तक इसका जवाब नहीं दे पाई.

वहीं एक आरटीआई का हवाला देते हुए सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि 29 ऐसे देश हैं जहां मोदी सरकार 34 रुपया और 37 रुपया प्रति लीटर के हिसाब से तेल बेच रही है. उन्होंने कहा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कह रहे हैं जिससे आमजनों को 10 से 15 रुपये की राहत मिलेगी. लेकिन सरकार की कोई फैसला नहीं ले रही है.

सुरजेवाला ने सरकार पर 11 लाख करोड़ की तेल लूट का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ व्यापक जनांदोलन की बात की.  उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी थी तब गैस सिलेंडर का दाम करीब 400 रुपये था, जो आज बढ़कर 800 रुपये के करीब पहुंच चुका है.

वहीं कांग्रेस के इस भारत बंद पर पूछे गए सवाल के जवाब में कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल ने कहा कि जहां तक विपक्षी पार्टियों के समर्थन का सवाल है, ज्यादातर पार्टियों ने विरोध का समर्थन किया है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...