Skip to main content

संक्रमण की वजह से बिगड़ी लालू की सेहत, मुंबई के अस्पताल में भर्ती




बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव मुंबई में हैं और संक्रमण की वजह से बिगड़ी सेहत का इलाज करा रहे हैं. नेता, अभि‍नेता से लेकर तमाम अन्य लोग लालू के सेहतमंद होने के लिए दुआएं कर रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने वालों का ट्विटर के माध्यम से धन्यवाद दिया है. बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी ने ट्वीट के माध्यम से जिन लोगों को धन्यवाद दिया उनमें कांग्रेस नेता संजय निरुपम, राजीव शुक्ला, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और एक्टर रितेश देशमुख शामिल हैं.

तेजस्वी यादव ने सोमवार को ट्वीट कर बताया था कि वे मुंबई के एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट गए थे, जहां उनके पिता इस महीने की शुरुआत से ही भर्ती हैं. तेजस्वी ने जो तस्वीरें ट्वीट की हैं, उनमें यह दिख रहा है कि 70 साल के आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और पिता-पुत्र बातचीत कर रहे हैं.

गौरतलब है कि चारा घोटाले में दोषी पाए गए लालू प्रसाद यादव फिलहाल जमानत पर हैं. इस साल जमानत पर बाहर आने के बाद लालू की तबीयत खराब हो गई थी और पहले उन्हें 23 मई को भर्ती किया गया था. हालांकि, वह 4 जून को डिस्चार्ज कर दिए गए थे. 26 जून को वह फिर भर्ती हुए और उन्हें 9 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. उन्हें 6 अगस्त को फिर भर्ती किया गया. तबसे वह डॉक्टरों की देखभाल में अस्पताल में ही हैं. 

हालांकि, प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू एशियन हॉर्ट इंस्टीट्यूट में सिर्फ भर्ती हैं और उनका इलाज बाहर के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है. लालू की इस अस्पताल में साल 2014 में एक सर्जरी हुई थी. यह अस्पताल हॉर्ट के इलाज के लिए प्रसिद्ध है. इस बार तो इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनका उपचार बाहर के डॉक्टरों के एक पैनल के द्वारा किया जा रहा है.

लालू के करीबी सहयोगी और आरजेडी के महासचिव भोला यादव ने बताया कि कूल्हे के पास फोड़ों की वजह से आरजेडी मुखिया को एंटीबायोटिक की भारी डोज लेनी पड़ रही है. उन्होंने कहा, 'फोड़ों की वजह से उन्हें काफी दर्द रहता है. संक्रमण उनके खून में फैल चुका है. डॉक्टरों ने पांच दिन तक एंटीबायोटिक खाने को कहा है. हम उनकी हालत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं.' 

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद के मेडिकल बेल को 27 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...