Skip to main content

राजपूतों को मनाने निकलीं वसुंधरा, गौरव यात्रा का दूसरा चरण शुरू





राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने दूसरे चरण की गौरव यात्रा की शुरुआत मारवाड़ के जैसलमेर से की है. यात्रा की शुरुआत महिला सम्मेलन से करते हुए वसुंधरा ने कहा कि राजस्थान की हर नारी मुख्यमंत्री है. वसुंधरा इस इलाके के नाराज राजपूतों को मनाने के लिए क्षत्राणी सम्मेलन से गौरव यात्रा की शुरुआत करना चाहती थीं लेकिन राजपूतों के विरोध को देखते हुए इसका नाम बदलकर सर्वजाति शक्ति सम्मेलन कर दिया गया.

इस दौरान महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को हर क्षेत्र में आना चाहिए, पत्रकारों की दीर्घा में एक भी महिला ना होने पर उन्होंने कहा कि महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में हैं, लेकिन जैसलमेर में एक भी महिला पत्रकार नहीं हैं. उम्मीद करती हूं कि इस क्षेत्र में महिलाएं सामने आएंगी.

कई योजनाओं का किया जिक्र

अपनी योजना बताते हुए वसुंधरा राजे ने कहा कि भामाशाह योजना महिला सशक्तिकरण की देश की पहली योजना है जिसमें महिला को परिवार का मुखिया बना कर सभी सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे उनके खाते में डाला जा रहा है. मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राजश्री योजना ने बेटी के पैदा होने पर खुशियां बाटने का काम किया जिसमें हमारी सरकार बेटी के पैदा होने से लेकर लगातार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पास करने तक पचास हजार रुपए देती है. बाद में होनहार बच्चों को स्कूटी, लैपटॉप व स्कॉलरशिप भी दी जाती है.

'महिलाओं को देवी शक्ति के रूप में प्रणाम करती हूं'

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिलाओं के जीवन में चाहे जितनी भी चुनौतियां आएं, वे हर चुनौती को मात देकर आगे बढ़ना बखूबी जानती हैं. उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते मेरे सामने भी कई चुनौतियां आती हैं, तब आप जैसी साहसी और ऊजार्वान महिलाओं को देखकर ही मुझे आगे बढ़ने का हौसला मिलता है. उन्होंने कहा कि मैं 36 की 36 कौम को साथ लेकर चलती हूं, लेकिन महिलाओं के बीच आकर मेरी हिम्मत और हौसला दोगुना हो जाता है. आपका साथ मुझे एक नई ऊर्जा देता हैं. मैं महिलाओं को देवी शक्ति के रूप में प्रणाम करती हूं.

इसके बाद वसुंधरा राजे ने जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे में बाबा रामदेव के मंदिर में पहुंचकर पूजा की. इसके बाद वो रामदेव के मंदिर में पहुंची व समाधि के दर्शन किए व राजस्थान की गौरव यात्रा की सफलता की कामना की. उन्होंने मंदिर में मखाने- मिश्री का प्रसान चढ़ाया साथ ही भव्य आरती में हिस्सा लिया. वसुंधरा काफी देर तक बाबा रामदेव की समाधि में ध्यानमग्न होकर बैठी रहीं तथा मंदिर परिसर में ही मौजूद साधु संतों से आर्शीवाद भी लिया. इसके बाद उन्होंने रामदेवरा में एक विशाल आमसभा को संबोधित किया.

बता दें कि राजस्थान गौरव यात्रा की शुरुआत सीएम राजे ने मेवाड़ के ही राजसमंद से शुरू की थी. क्योंकि राजस्थान की राजनीति में ऐसा माना जाता है कि जो मेवाड़ जीतता है वही राजस्थान जीतता है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...