Skip to main content

वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा कार्यकम में ठहाके लगाते दिखे BJP के 2 मंत्री





छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश कार्यक्रम को लेकर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सूबे के सीनियर मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल के ठहाके लगाने को बीजेपी ने मानवीय त्रुटि करार दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य के दो मंत्री उस समय ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं, जब पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही थी.

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के समापन के बाद पार्टी ने माना की यह एक मानवीय त्रुटि थी और इसके लिए प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने दोनों मंत्रियों को समझाया है. बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार शाम को इस बारे में पार्टी का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि कभी-कभार ऐसी मानवीय त्रुटि हो जाती है. हालांकि पार्टी स्तर पर दोनों ही मंत्रियों को इसके लिए समझाया भी गया है.

संजय श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कांग्रेस इस मानवीय त्रुटि को लेकर बखेड़ा कर रही है. इससे साफ है कि वो पीएम वाजपेयी के निधन को भी राजनीतिक रूप देने में जुटी हुई है. बता दें कि गुरुवार को रायपुर में जगह-जगह पंडालों में सभा आयोजित कर वाजपेयी के अस्थि कलश को श्रद्धांजलि दी जा रही थी. इसी दौरान एक कार्यक्रम में स्टेज पर मौजूद दो मंत्री पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ठहाका लगाते नजर आए.

बताया जा रहा है कि ये दोनों मंत्री मोबाइल पर किसी क्लिप को देख ठहाका लगा रहे थे. मामले में जब दोनों मंत्रियों से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने चुप्पी साध ली. वहीं, इन मंत्रियों के ठहाके को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आदर करती है, लेकिन खुद बीजेपी के लोगों को उनके निधन से कोई लेना-देना नहीं है. यही वजह है कि बीजेपी के मंत्री उनके निधन पर दुख व्यक्त करने की बजाय खुशी मना रहे है.

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बीजेपी के नेताओं के इस कारनामे को शर्मनाक करार दिया है. उन्होंने कहा कि वाजपेयी की कलश यात्रा को बीजेपी ने मजाक का विषय बना लिया है. उधर, वायरल वीडियो के जोर पकड़ने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला भी मैदान में कूद गई हैं. उन्होंने दोनों मंत्रियों को मंत्री मंडल से बाहर का रास्ता दिखाने की मांग की है.

उन्होंने भी आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री की कलश यात्रा निकालकर बीजेपी चुनावी फायदा लेने में जुटी हुई है. इसके जरिए बीजेपी अपनी सरकारों की नाकामी छिपाना चाहती है और वाजपेयी की सहानभूति लहर पैदा करके फिर से छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाना चाहती है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...