Skip to main content

मंदसौर रेप केस में दोनों दोषियों को फांसी की सजा, 55 दिन में फैसला



 मध्य प्रदेश के मंदसौर में सात साल की मासूम बच्ची के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने वाले दोनों आरोपियों को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. दोनों दरिंदों ने बीती 26 जून को इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने घटना के बाद महज 48 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने पहले इस मामले में आरोपी इरफान को गिरफ्तार किया था और उसके बाद दूसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया था. दोनों आरोपियों को मंदसौर कोर्ट में पेश किया गया था. जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था. लोगों के गुस्से को देखते हुए दोनों दरिंदों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था.

लोगों के गुस्से को देखते हुए ही अदालत में दोनों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही थी. अदालत ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए घटना के महज 55 दिन में ही दोनों दोषियों को सजा-ए-मौत सुना दी.

बाहर आ गई थीं आतें

दरअसल, घटना के दौरान पीड़ित बच्ची की आंत और प्राइवेट पार्ट भीतर से अलग हो गए थे और उसकी आंतें बाहर आ गई थीं. उसे इतनी गहरी चोटें आई हैं कि उसकी सर्जरी 7 घंटे चली. उसके गले में भी सात टांके लगाए गए हैं. नाक पर जख्म इतने गहरे कि ट्यूब लगानी पड़ी और मुंह के घावों को ढंकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई.

बच्ची का इलाज करने वाले डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने बताया कि बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं. उसे एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया है. बच्ची अभी भी सदमे में है, इससे बाहर निकलने में उसे वक्त लगेगा. बच्ची के साथ इस कदर दरिंदगी की गई कि डॉक्टर और पुलिस भी उसकी हालत देखकर कांप गए थे.

बच्ची के शरीर पर दरिंदगी के निशान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर जगह-जगह दरिंदों के दांत के निशान हैं. नाक पर जख्म इतने गहरे हैं कि डॉक्टरों को नेसोगेस्ट्रिक ट्यूब लगानी पड़ी. बच्ची का प्राइवेट पार्ट लहूलुहान था. रात में ही डॉक्टरों को उसका ऑपरेशन करना पड़ा था. आंतों को काटकर बाहर एक रास्ता बनाकर प्राइवेट पार्ट्स को ऑपरेट किया गया था.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...